कलयुगी पिता ने बेटी को बनाया हवस का शिकार, किया प्रेग्नेंट

बेटी के साथ दुष्कर्मनई दिल्ली: देश की राज़धानी दिल्ली में बाप-बेटी के रिश्ते को कलंकित करने वाला एक शर्मनाक मामला सामने आया है। जिसे सुनकर आपके पैरों तले ज़मीन खिसक जाएगी। एक कलयुगी बाप काफी समय से अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था।  यह दिल दहला देने वाला मामला तब लोगों के सामने आया जब पीड़िता प्रेग्नेंट हो गई। आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बाप-बेटी के रिश्ते पर दाग लगाने वाली यह घटना दक्षिणी-पश्चिमी दिल्ली के सागरपुर इलाके की है। पुलिस ने बताया कि नाबालिग पीड़िता के पेट में दर्द होने के कारण बीते शुक्रवार आरोपी पिता शिव बच्चन भारद्वाज अपनी पत्नी के साथ 14 साल की अपनी बेटी को दीनदयाल हॉस्पिटल लेकर गया था।

डॉक्टरों के जांच के बाद एक ऐसा सच सामने आया जिसे सुनकर सभी दंग रह गए। डॉक्टरों ने बताया कि पीड़िता तीन महीने की गर्भवती है। डॉक्टरों ने पीड़िता से पूछताछ की तो उसने जो बताया उसे सुनकर बाप-बेटी का रिश्ता शर्मसार हो जाएगा।

पीड़िता ने खुलासा किया कि उसके पिता ने कई बार उसका रेप किया है। डॉक्टरों ने फौरन इस जघन्य अपराध की जानकारी पुलिस को दे दी।

बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार..

मामले की जानकारी पाते ही पुलिस ने हॉस्पिटल से ही आरोपी पिता शिव बच्चन भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

 
Back to top button