कोहली ने श्रेयस अय्यर की बल्लेबाजी से खुश होकर जमकर की तारीफ….

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में 59 रनों से जीत दर्ज करने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विरोट कोहली ने युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की जमकर तारीफ की. कोहली ने मुकाबले में शतकीय पारी खेली जबकि अय्यर ने 71 रन बनाए. भारत ने कोहली के 120 रनों की बदौलत पहली पारी में कुल 279 रन बनाए थे.
कोहली ने पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए अय्यर की जमकर तारीफ की. विरोट कोहली ने कहा, ‘वह काफी आत्मविश्वास के साथ खेलने वाला बल्लेबाज है और उसका रवैया भी सही है. उसने तेजी से रन बनाए और मेरे ऊपर से दबाव कम किया. मेरे आउट होने के बाद उसने अतिरिक्त रन भी बनाए.’
मैच के बाद कोहली ने कहा, ‘हमने अच्छी बल्लेबाजी की. टीम को मेरे शतक की जरूरत थी और ऐसे में शतकीय पारी खेलकर बेहतरीन महसूस होता है.’
कोहली ने कहा, ‘शिखर और रोहित रन नहीं बना पाए, शीर्ष तीन बल्लेबाजों में से कोई एक हमेशा बड़े रन बनाता है. एक सीनियर को आगे आना था और आज मुझे आगे आने का मौका मिला.’ दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच बुधवार को खेला जाएगा.





