नवजोत सिंह सिद्घू होंगे अमृतसर विधानसभा सीट के उम्मीदवार!

नई दिल्ली। बीजेपी का दामन छोड़ चुके पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के किस सीट पर लड़ेंगे इसका फैसला हो चुका है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अमृतसर से नवजोत सिंह सिद्धू को टिकट देने की घोषणा की है।नवजोत सिंह सिद्घू होंगे अमृतसर विधानसभा सीट के उम्मीदवार!

उन्होंने कहा सिद्धू अमृतसर विधानसभा सीट से उम्मीदवार होंगे। हालांकि सिद्धू के कांग्रेस में शामिल होने की ऐलान नहीं किया गया है। सिद्धू राहुल गांधी से मुलाकात की जो काफी देर तक चली थी लेकिन कांग्रेस में शामिल होने का ऐलान नहीं किया गया।

गौरतलब हो कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सिद्धू के कांग्रेस में शामिल होने से पहले ही अमृतसर से पार्टी के उम्मीदवार होने का इशारा कर दिया था।

 
Back to top button