नेशनल कांफ्रेंस ने अनुच्‍छेद-370 को खत्‍म होने पर राष्‍ट्रपति के आदेश को SC में दी चुनौती

नेशनल कांफ्रेंस ने शनिवार को अनुच्‍छेद-370 को खत्‍म किए जाने संबंधी राष्‍ट्रपति के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी। नेशनल कांफ्रेंस के नेता मो. अकबर लोन (Mohammad AKbar Lone) और हसनैन मसूदी (Hasnain Masoodi) ने अनुच्‍छेद-370 को खत्‍म करने के सरकार के आदेश के खिलाफ यह याचिका दाखिल की है। याचिका में शीर्ष अदालत से अनुच्‍छेद-370 को खत्‍म करने के आदेश को असंवैधानिक, शून्‍य एवं निष्‍प्रभावी घोषित करने का निर्देश दिए जाने की मांग की गई है। 

Back to top button