भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली में विधानसभा चुनाव की शुरू कर दी तैयारी

भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में पार्टी ने बड़ा फैसला लेते हुए विधानसभा के मद्देनजर केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रकाश जावड़ेकर को दिल्ली का चुनाव प्रभारी नियुक्ति किया गया है। इसी के साथ केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और नित्यानंद राय को सह प्रभारी बनाया गया है।

बता दें कि अगले छह महीनों के दौरान दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने हैं। दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी का कार्यकाल फरवरी 2020 से पहले खत्म होने जा रहा है। ऐसे में इससे पहले चुनाव होना प्रस्तावित है।

Back to top button