मेहंदवानी थाना क्षेत्र के ग्राम भुरका घाट में ऑटो रिक्शा पलटने से आधा दर्जन लोग घायल….

मेहंदवानी थाना क्षेत्र के ग्राम भुरका घाट में ऑटो रिक्शा पलटने से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक ऑटो रिक्शा बर्रई से कठौतिया आते समय ब्रेक न लगने के कारण भुरका घाट पर पलट गया। मौके से तत्काल सभी घायलों को डायल 100 और थाना मोबाइल के द्वारा समुदायिक स्वास्थ केंद्र मेहंदवानी में लाकर भर्ती कराया गया। घायलों में बच्चे भी शामिल हैं।

Back to top button