ब्याज दरों में कटौती की घोषणा के बाद बाजार में आई गिरावट

रिजर्व बैंक द्वारा ब्याज दरों में की गई कटौती का असर बाजार पर भी नजर आया। कटौती की घोषणा के वक्त सपाट चल रहे बाजार मामूली रूप से संभले लेकिन उसके बाद इसमें अचानक गिरावट नजर आई। इस गिरावट से बाजार संभल नहीं पाया और दिन के अंत में 286 अंकों की कमजोरी के साथ 36,690 के स्तर पर बंद हुआ वहीं निफ्टी 92 अंक गिरकर 10,855 के स्तर पर बंद हुआ।

इससे पहले बुधवार सुबह शेयर बाजार 48.42 अंकों की बढ़त के साथ 37,025.27 पर खुला। मामूली तेजी दिखाने के बाद यह फिसलने लगा और कुछ देर में ही सपाट होकर कारोबार करने लगा। दोपहर 12 बजे के आसपास यह 30 अंक गिरकर 36,825 के स्तर पर पहुंच गया था।

हालांकि, ब्याज दरों में कटौती की घोषणा के बाद यह संभलने लगा और मामूली तेजी दिखाकर सपाट हो गया।

भारतीय रुपया और क्रूड ऑयल

त्योहारी सीजन से पहले RBI ने घर खरीदारों को दिया बड़ा तोहफा, Repo rate कट से…

आज बुधवार को भी भारतीय रुपया कमजोरी के साथ खुला है। आज रुपया डॉलर के मुकाबले 15 पैसे कमजोर होकर खुला। जिससे एक डॉलर के मुकाबले अब भारतीय रुपये का मूल्य 70.96 रुपये पर आ गया है। गौरतलब है कि मंगलवार को रुपया एक डॉलर के मुकाबले 70.81 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं, क्रूड ऑयल WTI का फ्यूचर भाव 0.09 फीसद की गिरावट के साथ 53.58 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा है और ब्रेंट ऑयल का फ्यूचर भाव 0.10 फीसद की गिरावट के साथ 58.88 डॉ़लर प्रति बैरल पर चल रहा है।

Back to top button