त्योहारी सीजन से पहले RBI ने घर खरीदारों को दिया बड़ा तोहफा, Repo rate कट से…

त्योहारी सीजन से पहले RBI ने घर खरीदारों को तोहफा दिया है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने आज रेपो रेट में 0.35% की कटौती की. रेपो रेट अब 5.40% पर है. वहीं रिवर्स रेपो रेट में 0.35% की कमी की. रिवर्स रेपो रेट 5.15% है. यानी अब आपके घर की EMI सस्ती हो जाएगी. फेस्टिवल सीजन में घरों की बिक्री को बढ़ाने के लिए RBI ने काफी अहम कदम उठाया है.

कितनी कम होगी EMI

अगर आप 20 लाख का होम लोन 20 साल की अवधि के लिए 9.55% ब्याज की दर से लेते हैं तो पहले आपको 18,708 की EMI देनी पड़ती थी जो कि अब 9.20% के हिसाब से कम होकर 18,253 रह गई है. वहीं 30 लाख के होम लोन पर पहले 28,062 की EMI देनी पड़ती थी जो अब घटकर 27,379 रह गई है. 50 लाख के होम लोन पर 46,770 की EMI थी जोकि कम होकर 45,631 रह गई. वहीं बात करें 80 लाख के लोन की तो पहले EMI 74,832 थी, अब घटकर 73,010 है. 1 करोड़ के लोन पर पहले EMI 93,540 थी, अब घटकर 91,263 रह गई.

इस साल 4 बार घटीं दरें

RBI ने इस साल 4 बार दरों में कटौती की है. अगस्त में 0.35 फीसदी घटाकर रेपो रेट 5.75% से 5.40% फीसदी किया गया. जून में 0.25% (6%) से घटकर 5.75%. अप्रैल में 0.25% (6.25%) से घटकर 6% और फरवरी में 0.25% (6.5%) से घटकर 6.25% फीसदी किया गया.

आठ साल में पहली बार इतनी ऊंचाई पर पहुंचा सोना, सिल्वर ने तो…

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
एनॉरॉक प्रॉपर्टी के चेयरमैन अनुज पुरी का कहना है कि रियल एस्टेट सेक्टर में मिड-सेगमेंट की मांग को बढ़ाने के लिए 0.35% की कटौती काफी कम है. हालांकि, इसका सबसे ज्यादा फ़ायदा अफोर्डेबल हाउसिंग को मिलेगा. दूसरे बेनिफिट मिलने की वजह से अफोर्डेबल हाउसिंग की मांग बढ़ रही है और आने वाले समय में सकारात्मक रुख देखने को मिलेगा. टियर-2 और टियर-3 शहरों में कीमतें कम हैं और डिमांड में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. 

बिल्डर्स ने किया वेलकेम
गौड़ सन्स के चेयरमैन मनोज गौड़ का कहना है कि RBI के इस कदम से हाउसिंग सेक्टर में डिमांड में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. इस कदम से बैंकिंग सिस्टम की ग्रोथ भी बढ़ोगी जिसका सीधा फ़ायदा रियल एस्टेट सेक्टर को भी मिलेगा. अफोर्डेबल हाउसिंग सेक्टर के लिए ये कदम काफी अच्छा है. 

Back to top button