LoC पर करारे जवाब से पाकिस्तान में हड़कंप, इमरान खान को उठाना पड़ा ये बड़ा कदम…

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने आज (रविवार) इस्लामाबाद में राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (NSC) की बैठक बुलाई है. पाकिस्तान ने आरोप लगाया है कि भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा (LoC) पर कलस्टर बम का इस्तेमाल किया है.
सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक बैठक में इमरान खान देश की सुरक्षा के हालात पर चर्चा करेंगे. साथ ही आंतरिक और बाहरी मामलों पर भी बातचीत करेंगे.
हांगकांग में हार्बर बिल्डिंग से उतार फेंका चीनी झंडा, सेना कार्रवाई को तैयार
इस बीच, इमरान खान ने इस बीच ट्वीट किया, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कश्मीर मुद्दे पर मध्यस्थता का प्रस्ताव दिया था. अभी इसी का समय है. भारतीय सुरक्षा बलों की आक्रामक कार्रवाई की वजह से नियंत्रण रेखा पर स्थिति बिगड़ती जा रही है.
https://twitter.com/ImranKhanPTI/status/1157963120905740288?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1157963122981920768&ref_url=https%3A%2F%2Faajtak.intoday.in%2Fstory%2Fprime-minister-imran-khan-national-security-committee-meeting-cluster-bombing-indian-army-loc-1-1107756.html
बता दें कि भारतीय सेना के एक्शन से पाकिस्तान घबराया हुआ है. पाकिस्तान ने रविवार को नियंत्रण रेखा (LoC) के पास पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में सेना के लिए एडवाइजरी भी जारी की है. जिसमें एलओसी पर फायरिंग के चलते सेना को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है.
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के केरन सेक्टर में भारतीय सेना ने शनिवार को पाकिस्तानी BAT (बॉर्डर एक्शन टीम) की घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम करते हुए 5 से 7 पाकिस्तानी सेना के BAT कमांडो/आतंकी को मार गिराया था.
वहीं भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना को एलओसी पर मारे गए आतंकियों के शव ले जाने का प्रस्ताव भेजा. भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना को शवों को ले जाने के लिए सफेद झंडे के साथ आने का प्रस्ताव दिया. हालांकि पाकिस्तान की तरफ से इसका कोई जवाब नहीं आया.





