हांगकांग में हार्बर बिल्डिंग से उतार फेंका चीनी झंडा, सेना कार्रवाई को तैयार

चीन की चेतावनी को धता बताते हुए हांगकांग में लोकतंत्र समर्थक आंदोलनकारियों ने शनिवार को भी अपना प्रदर्शन जारी रखा। इस दौरान आंदोलनकारियों ने प्रख्यात विक्टोरिया हार्बर पर लगा चीन का झंडा उतारकर फेंक दिया। पुलिस ने देर शाम आंदोलनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागकर और बल प्रयोग कर रास्तों को चालू कराया। चीन की सेना ने कहा है कि जरूरत पड़ने पर वह हांगकांग में कार्रवाई के लिए तैयार है।
यह है पूरा मामला
हांगकांग में आंदोलन की शुरुआत करीब दो महीने पहले चीन के साथ प्रत्यर्पण संधि की शुरू हुई प्रक्रिया के विरोध में हुई थी। इसके तहत हांगकांग में दर्ज हुए मुकदमे की सुनवाई चीन की अदालत में होने का प्रावधान था।हांगकांग के युवाओं ने इसे समय-समय पर होने वाले अपने आंदोलनों को कुचलने की चीनी साजिश माना।
बौखलाया पाकिस्तान लगा रहा क्लस्टर बम से हमले का आरोप, क्या है इसकी ताकत?
वह बढ़ता चला गया और अब वह चीनी अंदाज की एकदलीय सत्ता से अलग बहुदलीय लोकतंत्र की मांग कर रहा है। चीन और हांगकांग की सरकारों ने हफ्ते भर पहले आंदोलनकारियों से कड़ाई के संकेत दे दिए थे। इसी का नतीजा है कि हाल के दिनों में दर्जनों आंदोलनकारी गिरफ्तार किए गए हैं और उन पर दंगा करने जैसे संगीन अपराधों की धाराएं लगाई गई हैं।
चीन की सेना ने कहा
अब चीन की सेना ने कहा है कि आदेश मिलने पर वह कार्रवाई के लिए तैयार है। लेकिन आंदोलनकारी सरकार और सेना की चेतावनी से बेपरवाह है। बंदरगाह इलाके में प्रमुख मार्गों को रोकने के बाद 19 वर्षीय आंदोलनकारी युवक ने कहा, हम अब गुरिल्ला लड़ाई लड़ने को तैयार हैं।





