खारघर में पांडवकाड़ा झरने में डूबे चार लोग, एक का शव बरामद: महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के नवी मुंबई में शनिवार सुबह खारघर में पांडवकाड़ा झरने में चार लोग डूब गए। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर विभाग ने मौके पर पहुंच एक शव तो बरामद कर लिया है जबकि बाकी तीन की तलाश अभी जारी है। गौरतलब है कि भारी बारिश के चलते झरने में पानी का बहाव बहुत तेज हो गया है, ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि ये चारों वहां पिकनिक बनाने गये थे और झरने में नहा रहे थे।

Back to top button