राजस्थान के अलवर जिले में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला आया सामने…

राजस्थान के अलवर जिले के खैरथल में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म और उसका ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। खैरथल थाना क्षेत्र में 17 साल की नाबालिग से अनवरी मेव व फक्का मेव सहित उनके 5-6 साथियों ने करीब दो माह पहले सामूहिक दुष्कर्म किया था। इसके बाद पीड़िता को धमकी दी गई थी कि अगर इसकी किसी को जानकारी दी तो परिणाम पूरे परिवार को भुगतने पड़ेंगे। इससे डरकर पीड़िता चुप रही।
बुधवार को आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना और बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। परिजनों को इसके जरिए ही दुष्कर्म की घटना का पता चला।
इसके बाद परिजनों ने पुलिस को बताया पुलिस ने खैरथल थाने में सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
इसकी जांच डीएसपी किशनगढ़ बास चांदमल को सौंपी गई है। अलवर में पहले थानागाजी और बड़ौदामेव में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के बाद सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो अपलोड करने का मामला सामने आ चुका है।





