भारी बारिश के बावजूद सेना में भर्ती होने आए युवाओं का जोश कम नहीं…..

भारी बारिश के बावजूद सेना में भर्ती होने आए युवाओं का जोश कम नहीं हुआ। भर्ती में हिस्सा लेने के लिए होशियारपुर, कपूरथला व जालंधर के युवा रातभर बारिश मेें भीगतेे रहे। युुुुवा रात 12:30 बजे से ही लाइनों में लग गए थे। इस दौरान मौसम खराब हुआ और मूसलाधार बारिश होने लगी। इसके बावजूद हजारों युवक जालंधर छावनी भर्ती मुख्यालय के सामने लंबी लाइनों में लगे रहे।

बारिश के कारण भर्ती शुरू नहीं हो पाई। बारिश से बचाव के लिए सेना और प्रशासन की तरफ से कोई प्रबंध नहीं दिखा। बदइंतजामी के बीच बारिश में युवक रामामंडी चौक से लेकर भर्ती मुख्यालय तक इधर उधर भटकते रहे।

लंबी लाइनों में लगे युवकों का कहना था कि वह रात 12:30 बजे से लाइनों में लगे हैं, लेकिन बारिश के कारण भर्ती शुरू नहीं हो पाई। उधर, लगभग सवा 4:00 बजे शुरू हुई तेज बारिश के कारण स्थिति और बिगड़ गई। सुुुुबह 5 बजे तक बारिश जारी रही। इस दौरान युवकों को अपने साथ लाए कागजात संभालना भी मुश्किल हो गया।

Back to top button