गुस्से में आकर पति ने पिला दिया ऑलआउट, पत्नी पराये मर्द से करती थी बात

यह मामला यूपी के आगरा से सामने आया है. इस मामले में एक जल्लाद पति ने अपनी पत्नी का गला घोटकर उसे मौत के घाट उतार डाला है. वहीं इसके बाद वो अपनी पत्नी की लाश को एक एक खाली पड़े प्लॉट पर शव को फेंक कर फरार हो गया.

वहीं इस मामले में मिली खबरों के मुताबिक इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर वहां चली गई और पति को अपनी गिरफ्त में ले लिया. उसके बाद पुलिस ने पति से सख्ती से पूछताछ की तो पति ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. इस मामले में 28 वर्षीय अंजलि का किसी और से फोन पर बात करना उसके पति को नागवार गुजरा और उसके बाद उसने गुस्से में आकर पहले तो पत्नी को ऑल आउट पिलाया और तब भी पत्नी नहीं मरी तो उसने उसका गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी.
वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पति को अपनी गिरफ्त में ले लिया. इस मामले में मिली खबरों के मुताबिक़ थाना एत्माद्दौला पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए पति से पूछताछ की तो उसने सारा सच कह दिया और पति ने जानकारी देते हुए बताया कि ”पत्नी किसी आदमी से फोन पर बात किया करती थी, जिसको लेकर उसने कई बार मना किया था, लेकिन वह बात नहीं मान रही थी.
इसी बात को लेकर रात को हमारी लड़ाई हुई और उसने अपनी पत्नी को ऑल आउट पिला दिया. ऑल आउट पीने के बाद भी जब उसकी मौत नहीं हुई तो गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और पास के ही प्लॉट में कंधे पर शव ले जाकर फेंक दिया.”





