हिसार सेंटर जेल -2 में कैदियों के दो गुटों में संघर्ष में एक कैदी की मौत

जेल में कैदियों के बीच झगड़े होने के किस्‍से लगातार सामने आ रहे हैं, मगर अब हिसार सेंटर जेल -2 में कैदियों के दो गुटों में संघर्ष में एक कैदी की मौत हो गई। जिसमें फतेहाबाद के गांव सरदारेवाला का रहने वाला रविंद्र मारा गया है। जो रतिया थाना के NDPS के मुकदमा में सजा काट रहा था।

जेल में हत्‍या होने के बाद कैदियों में अफरा तफरी मच गई है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। बड़ी बात ये है कि जेल में इतनी कड़ी सुरक्षा होने के बावजूद आखिर इतनी बड़ी घटना किस तरह से घटी। वहीं अगर इस तरह का संघर्ष होने वाला था तो पुलिस को पहले से किसी तरह की जानकारी क्‍यों नहीं मिली।

जानकारी के अनुसार दो अन्‍य कैदी भी घायल हुए हैं। इसमें कुंदल गांव का हरजीत तो दूसरा पंजाब के बुडलाडा का निवासी तजेंद्र शामिल हैं। दोनों को अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया है। दोनों ही चेन स्‍नेचिंग के मामलें में दोषी हैं और दस साल की जेल काट रहे हैं। वहीं मृतक रविंद्र एनडीपीएस के केस में 15 साल की सजा काट रहा था।


पोस्‍टमार्टम के लिए कैदी के शव को लेकर सिविल अस्‍पताल पहुंचे पुलिसकर्मी।

सुबह जब ये बैरक से निकल रहे थे तो करीब 10 से 12 कैदियों ने हमला बोल दिया। कैदियों के हाथों में तेजधार हथियार बताए जा रहे हैं। वहीं ऐसे में हथियार कहां से आए ये भी बड़ा सवाल है। संघर्ष बच्‍ची और काणा गैंग के बीच बताया जा रहा है। वहीं मृतक बच्‍ची गैंग से संबंध रखता था। मृतक के शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को भी सूचना दी गई है।

Back to top button