आज से सस्‍ता हुआ घर-कार और LPG खरीदना, लोगों को मिलेगे जबरदस्त फायदे

आज यानी 1 अगस्त से नए महीने की शुरुआत हो गई है. इस नए महीने में घर, कार और एलपीजी गैस खरीदना सस्‍ता हो गया है. ऐसे ही कई और मोर्चों पर भी आम लोगों को राहत मिली है. आइए विस्‍तार से जानते हैं….

रसोई गैस सिलेंडर हुआ सस्‍ता 

बिना सब्सिडी वाली रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 62.50 रुपये की कटौती कर दी गई है. इस कटौती के बाद बिना सब्सिडी या बाजार कीमत वाले एलपीजी की कीमत 574.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है.

दिल्ली में सस्ती हुई बिजली लेकिन यूपी में सितंबर से…

इससे पहले, जुलाई में बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम 100.50 रुपये कम हुए थे. कुल मिलाकर पिछले एक महीने में बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 163 रुपये की कटौती हुई है. अब बिना सब्सिडी या बाजार कीमत वाले एलपीजी की कीमत 574.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है. इससे पहले जुलाई में इसके लिए 637 रुपये चुकाने पड़ते थे. हालांकि सब्सिडाइज्‍ड LPG सिलेंडर के दाम में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है.

 

Back to top button