सोमालिया में अमेरिकी हवाई हमलों में आईएस आतंकी ढेर

उत्तरी सोमालिया में अमेरिकी सेना ने हवाई हमला कर एक आतंकवादी को मार गिराया है. अमेरिका अफ्रीका कमांड (एफ्रीकॉम) ने यह जानकारी दी. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, अफ्रीकी महाद्वीप पर अमेरिकी सैनिकों का प्रबंधन करने वाले एफ्रीकॉम ने रविवार को कहा कि हालिया हमला सोमालियाई सरकार के सहयोग से गोलिस माउंटेंस में शनिवार को किया गया.

अमेरिकी सेना ने कहा कि हालिया हमले में आईएस की प्रमुख भूमिका निभाने वाला आतंकवादी मारा गया. एफ्रीकॉम के डिप्टी डायरेक्टर ऑफ ऑपरेशंस विलियम वेस्ट ने एक बयान में कहा, “आईएसआईएस और अल-शबाब के खिलाफ आतंकवाद-रोधी अभियान चलाने के दौरान हवाई हमले प्रभावशाली उपाय बने हुए हैं.”

दुनिया भर में सबसे तेज बुढ़ापे की ओर बढ़ रहा चीन, आंकड़े देखकर बंद हो जाएगी बोलती…

वेस्ट ने कहा, “सोमालिया की संघीय सरकार और अमेरिका आतंकवादी संगठनों के संचालन को बाधित करते रहेंगे और उनकी शक्तियों को घटाते रहेंगे.”

 

Back to top button