ये है किचन के छोटे छोटे आसान टिप्स…

अगर आप ऑफिस में काम करती है तो आज हम आपको छोटे-छोटे आसान किचन टिप्स बताएंगे, जो आपके काफी काम भी आएंगे.

1-आलू को उबालने से पहले उसपर छोटा सा कट लगाएं. इससे आलू की छिलका अच्छे से निकल जाएगा.
2-नारियल के ऊपरी हिस्से पर बने एक छेक पर किसी नुकीली चीज के साथ पानी निकाल लें. इसको फोड़ने से पहले चारों तरफ से ठोंके.
3-नींबू का रस आसानी और कम समय में निकालने के लिए 2-3 मिनट के लिए पानी में उबाल लें. इससे रस आसानी से निकल जाएगा.
4-टमाटर को मिक्सर ग्राइंडर में पीस लें. तैयार प्यूरी को आइस-ट्रे में जमा कर लें. फिर खाने बनाते समय इस क्यूब्स का इस्तेमाल करें.
5-शॉवर लेते समय ही बाथरूम का एग्जॉस्ट फैन ऑन करें, ताकि बाद में आपको इसके लिए अतिरिक्त समय न गवाना पड़े.
6-वैक्यूम करने से पहले एक बार डस्टिंग कर लें. धूल हवा में उड़ती है और फ्लोर पर जम जाती है.
7-सफाई के लिए हमेशा माइक्रोफाइबर कपड़े का इस्तेमाल करें क्योंकि यग गंदगी को अच्छे से कैद कर लेता है और क्लीनिंग में समय भी कम लगता है.





