करनाल के चावल निर्यातकों के साथ दुबई में हुई ठगी, लगा 20 करोड़ रुपये बड़ा झटका

पाकिस्‍तान सीमा पर ही नहीं व्‍यापार के क्षेत्र में भी अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्‍तान के मास्‍टरमाइंड तारिक आवैसी ने करनाल के चावल नियार्तकों बड़ा झटका दे दिया। उसने यहां के करनाल में चावल के निर्यातकों के साथ दुबई में ठगी कर ली। 15 से ज्यादा निर्यातकों का 20 करोड़ रुपये से ज्यादा का चावल गायब हो गया।

करनाल के नियार्तकों का 20 करोड़ का माल गायब, पाकिस्तान के मास्टरमाइंड तारीक ओवैसी ने दिया अंजाम

चावल निर्यातक विपिन गोयल ने बताया कि एक माह पहले दुबई में चावल निर्यात किया गया था। इसकी कीमत करीब ढाई करोड़ रुपये थी, लेकिन इसकी पैमेंट नहीं आई। जब कंपनी में कॉल किया तो संतोषजनक जवाब नहीं मिला। उसने लगातार कंपनी में फोन किया। बाद में दुबई से जानकारी ली तो पता चला कि उनके साथ ठगी हो गई है।

करनाल के ही एक और निर्यातक अश्वनी बंसल ने बताया कि उसने भी करीब डेढ़ करोड़ रुपये का चावल दुबई भेजा था। बताया जा रहा है कि करनाल के दस निर्यातक इस ठगी का शिकार हुए हैं। निर्यातक गौरव ने बताया कि उन्होंने टीटी (टेलीग्राफी ट्रांसफर) के माध्यम से माल भेजा था। ठगी के पीछे पाकिस्तान के तारिक ओवैसी को मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। उसने इस ठगी में दो भारतीय रोबिन और ईशान को भी शामिल कर रखा था।

किराये की बिल्डिंग में बनाया दफ्तर, भारतीय बिचौलियों से मंगाया माल

ठगी का शिकार हुए निर्यातकों ने बताया कि तारिक ने बहुत ही चालाकी से काम किया। उसने ईरान में किराये की बिल्डिंग लेकर दफ्तर बनाया। यहां उसने कई भारतीयों को अपने साथ मिलाया। प्राथमिक जानकारी में दो भारतीय रोबिन और ईशान के नाम सामने आ रहे हैं। दोनों ने यहां के छोटे शहरों के निर्यातकों को तारिक से मिलाया। इसके बाद यहां से माल दुबई भेजा गया।

टीटी के माध्यम से दिया भुगतान करने पर फंसाया

ठगों ने दुबई के बैंक से टीटी के माध्यम से भुगतान करने का वादा किया। निर्यातक अश्वनी बंसल ने बताया कि जब तक माल दुबई बंदरगाह तक नहीं पहुंचा तब तक उन्हें बैंक से यही आश्वासन मिलता रहा कि भुगतान की प्रकिया हो गई, जल्द रकम पहुंच जाएगी। बाद में पता चला कि टीटी का भरोसा फर्जी है।

भारतीय निर्यातकों को एक हजार करोड़ से ज्यादा का नुकसान

बताया जा रहा है कि ठग एक हजार करोड़ से ज्यादा का चावल ले गए हैं। इसमें अमृतसर, सिरसा, दिल्ली और यूपी के निर्यातक शामिल है। उन्होंने इसकी शिकायत सरकार से की है।

इससे पहले मोहसीन नाम के निर्यातक ने की थी ठगी

वर्ष 2014 और 15 में भारत से करीब तीन हजार करोड़ रुपये से भी ज्यादा की ठगी इसी तरह से की थी। करनाल के बेस्ट फूड समेत कई निर्यातक इस ठगी का शिकार होकर आर्थिक तौर पर बदहाल हो गए हैं। मोहसीन की ठगी के बाद निर्यातक टीटी के आधार पर माल विदेश में भेज रहे थे। अब इसमें भी ठगी हो गई है।

Back to top button