पिटबुल को लेकर हुए विवाद में भतीजे ने चाचा की बेसबास से पीट-पीटकर कर दी हत्‍या

पिटबुल कुत्‍ते को लेकर हुए विवाद में भतीजा खूंखार हो गया। उसने घर में ही बेसबाल से पीट-पीट कर अपने चाचा को मार डाला। इस दौरान बचाने आए लोगों पर भी उसने हमला कर दिया। वह चाचा को तब तक पीटते रहता जब तक उसने दम नहीं तोड दिया। विवाद पिटुल के घर के आंगन में शौच करने को लेकर हुआ था। चाचा पिटबुल के आंगन में शौच करने पर आपत्ति जताता था। इसी बार पर भतीजे को गुस्‍सा आ गया।

घटना निहाल सिंह वाला क्षेत्र के गांव सैदोके में हुई। चाचा को बचाने आए परिवार के चार अन्य सदस्य भी भतीजे के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक गांव के सुखमंदर सिंह के भाई नायब सिंह का बेटे दर्शन सिंह ने पिटबुल कुत्ता पाल रखा है। यह कुत्‍ता घर के आंगन में ही शौच करता था। इसी पर सुखमंदर सिंह कई बार आपत्ति जात चुका था। इसके बाद भी भतीजे ने इस पर कोई ध्‍यान नहीं दिया। उसका इस बात को लेकर भतीजे से विवाद रहता था।

घटना के बाद जांच करती पुलिस।

शुक्रवार रात को भी सुखमंदर का इसी बात को लेकर भतीजे दर्शन सिंह के साथ झगड़ा हुआ। विवाद इस कदर बढ़ गया कि दर्शन सिंह आपा खो बैठा और उसने बेसबॉल बैट से चाचा सुखमंदर पर हमला बोल दिया। वह सुखमंदर पर बेसबॉल बैट से तब तक प्रहार करता रहा जब तक कि वह बेहोश होकर जमीन पर न गिर पड़ा।

सुखमंदर को बचाने आई उसकी पत्नी छिंदर कौर, बेटा निर्मल सिंह तथा मां नसीब कौर भी हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सिविल अस्पताल में लाया गया। सुखमंदर की हालत गंभीर होने के कारण उसे लुधियाना रेफर किया था, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने दर्शन सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

शांत और खूंखार नस्ल के दो कुत्तों की मिक्स ब्रीड है पिटबुल

पिटबुल एक आक्रामक नस्ल बुलडॉग और शांत नस्ल वाले टेरियर डॉग की मिक्स ब्रीड है। कुत्ते की ऊंचाई कम ही रहती है। पिटबुल ताकतवर कुत्तों की श्रेणी में आता है। हालांकि यह ज्यादा गर्मी सहन नहीं कर पाता। अगर इस कुत्‍ते का गर्मी में अधिक देरतक रखा जाए तो वह हमला कर देता है।

Back to top button