हरियाणा के सभी कर्मचारियों को जुलाई का वेतन लेने के लिए पहले ‘परिवार पहचान पत्र’ बनवाना होगा

हरियाणा के सभी पक्के और कच्चे कर्मचारियों को जुलाई का वेतन लेने के लिए पहले ‘परिवार पहचान पत्र’ बनवाना होगा। सरकारी महकमों, बोर्ड-निगमों, स्थानीय निकाय, सरकारी कंपनियों और विश्वविद्यालयों में लगे कच्चे-पक्के कर्मचारियों को पूरे परिवार का विवरण पोर्टल पर डालने के लिए 29 जुलाई तक का समय दिया गया है। अगस्त में अदा किए जाने वाले जुलाई के वेतन से पहले कर्मचारियों को अपने विभाग के डीडीओ के पास ब्योरा जमा कराना होगा।

वित्त विभाग ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। सुशासन और भ्रष्टाचार रहित व्यवस्था की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए दो दिन पहले ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पोर्टल लांच किया था, जिसके जरिये 55 लाख परिवारों के पहचानपत्र बनाए जाएंगे। प्रदेश में दी जा रही सरकारी सेवाओं की डिलीवरी और सरकार के इंटरफेस में सुधार लाने के लिए नियमित और अनुबंधित कर्मचारियों समेत सभी परिवारों का विवरण जुटाया जाएगा। वित्त विभाग की ओर से जारी निर्देशों के मुताबिक प्रक्रिया को समयबद्घ ढंग से पूरा किया जाएगा।

Back to top button