अमित शाह करेंगे इस भव्य पूजा का उद्घाटन, ममता बनर्जी के गढ़ में

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पश्चिम बंगाल में इस बार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के गढ़ में  दुर्गा पूजा उत्सव का उद्घाटन कर सकते है. पार्टी सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी. उनके अनुसार शाह संघश्री दुर्गा पूजा समिति के दुर्गा पूजा उत्सव का उद्घाटन करेंगे. यह समिति पिछले 73 सालों से पूजा आयोजित करती आ रही है.

जिसमे उनके शिरकत करने की संभावना व्यक्त की जा रही है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पिछले कई वर्षो से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा इस पूजा उत्सव का उद्घाटन जाता रहा है. हालांकि, पश्चिम में भाजपा के उदय के बाद से बहुत कुछ बदल गया है. बताया गया है कि अब प्रदेश भाजपा के महासचिव सायंतन बसु संघश्री दुर्गा पूजा समिति के प्रमुख हैं.

इसके पहले ममता बनर्जी के भाई कार्तिक बनर्जी इस समिति के प्रमुख थे. प्राप्त जानकारी के अनुसार समिति के एक पदाधिकारी ने इस पर जोर दिया इस समिति का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है. सायंतन बसु समिति के अध्यक्ष हैं. उन्होंने कहा कि पूजा के उद्घाटन के लिए वह अमित शाह के कार्यालय से बात करेंगे.

सायंतन बसु ने कहा कि क्लब ने उसने शाह के पास जाने का अनुरोध किया था ताकि वह उत्सव का उद्घाटन करें. गौरतलब कि पिछले साल भाजपा ने राज्यभर में पूजा पंडालों के आसपास लगभग 3,000 स्टाल लगाए थे.

Back to top button