बाबा रामदेव की पीएम मोदी को सलाह, भविष्य में न छापें 2000 के नोट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोटबंदी के फैसले पर योग गुरू बाबा रामदेव अपनी चुप्पी तोड़ी है। बाबा ने मोदी को सलाह दी है कि भविष्य में 2000 के नोटों को छापना बंद कर देना चाहिये। उन्होने ये बात मंगलवार को छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के एक कार्यक्रम के दौरान कही है। हांलाकि उन्होने पीएम के 500 और 1000 के पुराने नोटों को बैन किये जाने के फैसले की तारीफ भी की है।बाबा रामदेव की पीएम मोदी को सलाह

बाबा रामदेव ने कार्यक्रम के माध्यम से पीएम मोदी को यह सलाह भी दी कि आने वाले वक्त में दो हजार के नोटों को बंद कर दिया जाना चाहिए। उन्होने कहा कि मार्केट में दो हजार के नकली नोट आने की वजह से नोटबंदी का उलटा प्रभाव पड़ता नजर आ रहा है। उन्होने कहा कि मोदी ने जिस वजह से बड़ी करेंसी के नोट को बंद किया था उसका असर सही तरीके से नहीं हो पा रहा है।

रामदेव ने कहा कि बड़े नोटों के नकली नोट प्रिंट करना और उनकी हेराफेरी करना आसान होता है। साथ ही उन्हें पकड़ पाना भी मुश्किल होता है। जिस वजह से आने वाले समय में 2000 हजार के नोटों को प्रिंट करना भी बंद कर देना चाहिए।’

बाबा ने कैशलेश सोसाइटी की बात करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में कैश के इस्तेमाल को कम किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी अच्छा काम कर रहे हैं और उनकी पॉलिसी देश को मजबूत करेगी। नोटबंदी को मोदी का साहसिक कदम करार देते हुए उन्होंने दावा किया कि भारतीय अर्थव्यवस्था में 80 से 85 प्रतिशत पैसा कालाधन है।

Back to top button