दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने कहा-अभी तक इन कॉलोनी में रहने वाले लोगों के साथ होता रहा धोखा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अनधिकृत कॉलोनी में रहने वाले लोगों को खुशखबरी देते हुए बड़ा ऐलान किया है. मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि अब अनधिकृत कॉलोनी के मकानों की रजिस्ट्री शुरू होगी.

अरविंद केजरीवाल ने आज (गुरुवार) प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि अभी तक इन कॉलोनी में रहने वाले लोगों के साथ धोखा होता रहा है. हमने साल 2015 में प्रस्ताव पास करके केंद्र को भेजा था, हमें खुशी हुई कि केंद्र सरकार ने हमारे प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.

इस दौरान मुख्यमंत्री केजरीवाल ने केंद्र सरकार का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने यह भी कहा कि इसके लिए मैं केंद्र सरकार को बधाई देता हूं. केजरीवाल ने कहा, हमें खुशी है कि जो सपना इन लोगों ने देखा था, वो अब पूरा होने जा रहा है.

Back to top button