कीमत साइकिल से थोड़ी ज्यादा, ये ई-बाइक 7 रुपये में चलती है 100 KM

आपको बता दें हीरो साइकिल्स बाजार में सस्ती ई-बाइक (E-Zephyr) को पेश कर रही है, जिसकी कीमत 27,000 रुपये है। इस बाइक को चलाने का खर्च 7 रुपये प्रति 100 किलोमीटर है, जो कि एक मोटरसाइकिल चलाने पर आने वाले खर्च का 50वां हिस्सा है।
अगर पूरी दुनिया में खत्म हो जाए जीवन, लेकिन फिर भी ये इंसान रहेगा जिन्दा…
हीरो EZephyr बाजार में मौजूद सबसे सस्ती बाइक है, जो 7 गियर के साथ आती है। इसका वजन कुल 16 किलोग्राम है। इसके अलावा EZephyr में फ्रंट डिस्क ब्रेक भी दिए गए हैं। बाइक का फ्रेम साइज 18 इंच है और इसमें प्लास्टिक पैडल दिए गए हैं। बाजार में इसे अलग-अलग वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है। यह बहुत जल्द लांच होगी।





