पाकिस्‍तानी सेना ने भी सीजफायर का उल्लंघन करने पर, मनकोट कृष्‍णा घाटी और नौशेरा सेक्‍टरों में मोर्टार दागे

लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) पर पाकिस्तान की नापाक करतूत जारी है। पाकिस्‍तानी सेना ने शुक्रवार को भी सीजफायर का उल्लंघन (ceasefire violation) किया। पाकिस्‍तान (Pakistan) की ओर से पुंछ जिले (District Poonch) के मनकोट (Mankote) और कृष्‍णा घाटी सेक्‍टर (Krishna Ghati Sector) जबकि राजौरी जिले (District Rajouri) के नौशेरा (Nowshera Sector) सेक्‍टर में छोटे हथियारों और मोर्टार से गोलीबारी की गई।

पाकिस्‍तान ने सुबह आठ बजे से गोलीबारी की जिसका भारतीय सेना पाकिस्‍तानी फौज का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। बता दें कि इस महीने में पाकिस्‍तान कई बार सीजफायर का उल्लंघन कर चुका है। पाकिस्‍तान की ओर से कल भी जम्मू कश्मीर में पुंछ के दिगवार सेक्टर में मोर्टार दागे गए थे। इसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया था। हालांकि पाकिस्तान की ओर से की गई गोलाबारी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सोमवार को राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्‍तानी फौज की गोलीबारी में एक भारतीय घायल हो गया था। भारतीय सेना ने कहा है कि पाकिस्तान इस साल अब तक 1,248 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर चुका है।

सोमवार को पाकिस्तानी सेना की ओर से भारतीय ठिकानों पर की गई गोलीबारी में राम स्वरूप नाम का भारतीय घायल हो गया था। इससे पहले भी 11 जून को पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की गोलीबारी में एक जवान शहीद हो गया था। बता दें कि क्रिकेट विश्वकप में भारत से मैच हारने के बाद भी पाक सेना ने पुंछ के शाहपुर किरनी सेक्टर में भारतीय ठिकानों और रिहायशी क्षेत्रों को निशाना बनाया था।

Back to top button