राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा के दौरान दो गुटों के बीच हो गई झड़प….

राजस्थान के बूंदी जिले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की शाखा के दौरान दो गुटों के बीच झड़प हो गई। इस बीच, बूंदी के तहसीलदार बीएस राठौर ने बताया कि बूंदी के एक पार्क में कार्यक्रम के दौरान दो समुदायों में झड़प हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अब स्थिति काबू में है।
संघ की शाखा पर हमले को लेकर राजस्थान विस में हंगामा
बूंदी में बुधवार शाम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की शाखा पर हुए हमले की घटना को लेकर गुरुवार को राज्य विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। शून्यकाल में भाजपा विधायक मदन दिलावर ने यह मामला उठाया। उन्होंने कहा कि यह केरल, बंगाल नहीं राजस्थान है। उन्होंने सरकार को चेताया कि ऐसे हमले बर्दाश्त नहीं होंगे। ऐसे लोगों को संरक्षण नहीं दिया जाना चाहिए। सरकार दबाव में है, इसलिए कार्रवाई नहीं हो रही है।





