ऐसा निशान हो तो व्‍यक्‍ति को मिलता है मंत्री पद

ज्‍योतिष विज्ञान में माना जाता है कि केवल हाथों की रेखाओं से ही व्‍यक्‍ति के भविष्‍य के बारे में आकलन किया जा सकात है, लेकिन ऐसा नहीं है। व्‍यक्‍ति के पैरों की रेखाएं भी भूत और भविष्‍य का आइना होती हैं। समुद्रशास्त्र में पैरों के तलवे की रेखासें भविष्‍य के बारे में भविष्‍यवाणी की जाती है। आचार्य दिनेश भारद्वाज के मुताबिक पैरों में रेखाओं के निशान भविष्‍य के बारे में बहुत कुछ इशारा करते हैं।

  • हाथों की तरह यदि पैर में शंख, चक्र या मछली का निशान हो तो ऐसा व्यक्ति मंत्री पद और चल-अचल संपत्ति प्राप्त करता है।
  • पैरों में दाईं ओर का घूमा हुआ चक्र का चिह्न, माला या अंकुश का चिह्न हो तो व्यक्ति को राजसुख प्राप्त होता है।
  • अगर पैरों की तर्जनी उंगली में एक खड़ी रेखा हो तो विवाह जल्दी होता है और जीवनसाथी से अधिक प्रेम मिलता है।
  • जिस महिला के पैर में सांप या चूहे के आकार की रेखा होती है उसका जीवन कष्टदायी होता है। साथ ही समय-समय पर उसे धनहानि भी होती है। अगर पैरों के मध्य से एक रेखा मध्यमा उंगली तक जाए तो व्यक्ति को जीवन में सब सुख मिलते हैं।
  • जिस व्यक्ति के पैर में ध्वज, छत्र, चक्र, स्वास्तिक, पद्म आदि चिह्न हो वह सम्राट होता है।
  • अगर पैर में हाथी, घोड़ा, तोमर, पर्वत, अंकुश, स्तंभ, कुंडल, बिल्व, रथ या पैदी जैसे एक या अनेक चिह्न हों तो व्यक्ति प्रतिष्ठित उच्चाधिकारी या प्रधानमंत्री बनता है।
  • पैरों में कुकुर, सियार, भैंसा, उल्लू या कौए जैसी आकृति होना अच्छा नहीं माना जाता। ऐसी आकृतियां होने पर इंसान का जीवन दुखों से घिरा रहता है।
  • पैर में सूर्य, चन्द्र, नक्षत्र, पृथ्वी, चक्र, चामर, व्यंजन, तोरन, सिंह, छात्र, स्वस्तिक, पूर्ण, कुंभ, मकर, हंस, अंकुश, पद्म जैसे एक या एक से ज्यादा चिह्न हों तो व्यक्ति सौभाग्य, ऐश्वर्य, संपत्ति और जीवन के तमाम सुख प्राप्त करता है।
Back to top button