मोदी सरकार का बैंको और डाकघरों को बड़ा आदेश, 1 अप्रैल से हो खातों की जांच

नोटबंदी के बाद पुराने नोटों को बैंक में जमा करने का वक्त पूरा हो चुका है। अब सरकार ने भी कालेधन की बारीकी से जांच करनी शुरू कर दी है।वित्त मंत्रालय ने देशभर के सभी बैंकों और डाकघरों को निर्देश दिए हैं कि वो ऐसे लोगों के सेविंग अकाउंट के बारे में जानकारी दे जिन्होंने नोटबंदी के दौरान अपने पैन कार्ड की जानकारी बैंकों को नहीं दी है। मंत्रालय ने कहा है कि ऐसे लोगों की जानकारी 28 फरवरी, 2017 तक हर हाल में दी जाए।
BJP के राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में नाराज दिखे आडवाणी, नहीं बैठे मंच पर
वित्त मंत्रालय ने कहा है कि बैंक और पोस्ट ऑफिस ऐसे लोगों की भी जानकारी दे जिन्होंने 9 नवंबर से 30 दिसंबर के बीच 2.5 लाख रुपए ज्यादा की रकम जमा कराई है। बाद में ये जानकारी 15 जनवरी, 2017 तक के लिए बढ़ा दी गई है।
दूसरी तरफ, वित्त मंत्रालय ने ये भी कहा है कि उन खाता धाराकों की भी जानकारी मुहैया कराई जाए जिन्होंने 1 अप्रैल, 2016 से 9 नवंबर, 2016 के बीज बैंक या डाकघरों में पैसा जमा कराया है।





