नए लुक में वापस घर लौटे तेजस्वी यादव, विधानसभा में सरकार को घेरेंगे

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एक लंबे अज्ञातवास के बाद आज पटना लौट आए हैं। तेजस्वी नए लुक में नजर आए और पटना आते ही उन्होंने सत्तापक्ष पर हमला बोला और कहा कि उनलोगों के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है इसीलिए बस ये देखने में लगे हैं कि कौन कहां जा रहा है? कहां से आ रहा है?

पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अब मैं आ गया हूं और सदन में विरोधियों को जवाब दूंगा। सरकार की नाकामियों पर सवाल उठाऊंगा। राज्य में बढ़ते अपराध, स्वास्थ्य को लेकर सदन में सवाल करूंगा। कहा कि मैंने पहले ही कह दिया था कि मैं अज्ञातवास पर नहीं गया था’, ‘ट्वीट कर यह स्पष्ट कर दिया था की मैं कहां हूं’

तेजस्वी यादव आज से बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र में हिस्सा लेंगे और बिहार की नीतीश सरकार के खिलाफ हल्ला बोलेंगे। राज्य में बढ़ते अपराध और सबसे बड़ा मुद्दा मुजफ्फरपुर में चमकी बुखार से हुई बच्चों की मौत पर विपक्ष लगातार सत्तापक्ष पर हमलावर है और आज विधानसभा की कार्यवाही में इसके खिलाफ नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में विपक्ष सरकार के खिलाफ हल्ला बोलेगा।

अब मैं सौम्या नहीं समीर हूं …पढ़े ये अनोखी कहानी

बता दें कि लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद राजद नेता तेजस्वी यादव अचानक लापता हो गए थे और वो कहां थे? इसकी जानकारी किसी को नहीं थी। जहां राजद नेता उनके लापता होने के बारे में अलग-अलग बयान दे रहे थे, कोई उन्हें इंग्लैंड में क्रिकेट मैच देखने में मशगूल बता रहा था तो कोई उनके दिल्ली में रहने की बात बता रहा था। अबतक ये पता नहीं चल पाया है कि तेजस्वी कहां थे?

Back to top button