अभी अभी: सपा पर ताबड़तोड़ बरसे योगी, बाप, बेटे पर बोली ये बड़ी बात…

बहराइच: समाजवादी पार्टी में बाप-बेटे में मचे घमासान पर बीजेपी ने करारा हमला बोला है। भाजपा के फायरब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ ने पारिवारिक कलह पर हमला करते हुए कहा कि बाप बेटे के विवाद में पूरा प्रदेश तबाह हो रहा है। यह विवाद राजनीतिक नौटंकी है। यह एक नूराकुश्ती है। परिवारिक विवाद ने 25 करोड़ की आबादी को परेशान कर दिया है। समाजवादी पार्टी और बहुजन पार्टी उत्तर प्रदेश के तबाही के कारण है।

विफलताओं से जनता का ध्यान हटाने की कोशिश
गुरुवार को एक निजी कार्यकम में बहराइच पहुंचे गोरखपुर सांसद योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा अपनी विफलताओं से जनता का ध्यान हटाने के लिए परिवारिक विवाद खड़ा कराया गया है। जिससे जनता का मूलभूत ध्यान हट सके।

पैसा लेकर टिकट नहीं देती बीजेपी 
बसपा पर हमला करते हुए योगी ने कहा कि भाजपा पैसा लेकर टिकट नहीं देती है। उन्हें पैसा ही दिखाई देती है। जिसकी सोच जैसी होगी वही तो बोलेगा। 

दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी बीजेपी 
एक सवाल के जवाब में आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में इस बार भाजपा की सरकार बनेगी। किसी परिवाद, किसी वंश व जातिविरोध की पार्टी नहीं है। भारतीय जनता पार्टी एक लोकतांत्रिक पार्टी है। समय आने पर प्रत्याशी बना दिया जाएगा। जनता को भारतीय जनता को समर्थन देना चाहिए। वहीं चुनाव को लेकर सर्वे के नतीजों पर उन्होंने अपनी भविष्यवाणी करते हुए कहा कि दो तिहाई बहुमत से उत्तर प्रदेश व उत्तराखण्ड में सरकार भाजपा बनाएगी।

Back to top button