यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 13 मार्च से

यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 11 मार्च के बाद हो सकती हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उत्‍तर प्रदेश माध्‍यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड परीक्षाओं को चुनावों के बाद कराने की घोषणा कर सकती है.उत्तर प्रदेश में कब-कब होंगे चुनाव, जानें तारीखें

चुनाव आयोग के मुताबिक उत्तर प्रदेश में 403 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव 7 चरणों में होंगे.

पहला चरण 11 फरवरी, दूसरा चरण 15 फरवरी, तीसरा चरण 19 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवा चरण 27 फरवरी, छठा चरण 4 मार्च और सातवें चरण का चुनाव 11 मार्च होगा.

वोटों की गिनती 11 मार्च को होगी

यूपी बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम पर चुनाव आयोग ने लगाई रोक-

10दिसंबर को जारी नोटिफिकेशन में चुनाव आयोग ने यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं स्‍थगित कर दी थीं.

 आयोग ने चुनाव के बाद परीक्षाएं कराने को कहा है,

ऐसे में संभव है कि 13 मार्च से परीक्षाएं शुरू हो सकती हैं-

गौरतलब है कि यूपी बोर्ड की इस साल होने वाली परीक्षाओं में करीब 60 लाख छात्र शामिल होंगे.

इनमें से 34, 04,571 अभ्यर्थियों ने 10वीं और 26, 24,681 अभ्यर्थियों ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए रेजिस्ट्रेशन कराया है.

हालांकि पारीक्षा की डेट शीट फिलहाल रिलीज़ नहीं की गई है.

Back to top button