हमने किया था नाइट क्लब पर हमला-आईएस

यहां हुये एक नाइट क्लब पर आतंकी हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन आईएस ने ली है। आतंकी संगठन ने कहा है कि उसने ही हमला बोलकर 40 से अधिक लोगों की जान ली है। हालांकि हमले के बाद पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुये पांच आतंकियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।
गौरतलब है कि इस्तांबुल के एक नाइट क्लब में नये वर्ष के जश्न में डुबे लोगों को आतंकियों ने शिकार बना लिया था। बताया गया है कि एक बंदूकधारी ने क्लब में प्रवेश किया था और इसके बाद गोलियां बरसाते हुये 40 से अधिक लोगों को मौत की नींद दे दी। मृतकों में 2 भारतीय भी शामिल बताये जा रहे है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार घटना को अंजाम देकर बंदूकधारी फरार हो गया। मृतकों के अलावा 70 से अधिक लोग घायल होने की जानकारी मिली है। स्थानीय समाचार एजेंसी दोगान ने बताया कि हमला करने वाला व्यक्ति नाइट क्लब में ही ठहरा हुआ था।





