परिचितों के साथ राजस्थान घूमने आई आई युवती के साथ दुष्कर्म….

परिचितों के साथ राजस्थान घूमने आई आई युवती के साथ दुष्कर्म करने के बाद दो पुरूष एवं एक महिला मित्र उसे जयपुर के हरमाड़ा इलाके में सड़क किनारे पटकर चले गए। पीड़िता ने इस संबंध में श्यामनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर संजय, नरेश और सुनीता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता हरियाणा में रेवाड़ी की रहने वाली है। पांच दिन पहले वह संजय,नरेश और सुनीता के साथ घूमने के लिए माउंट आबू गई थी। इसके बाद उदयपुर और फिर वहां से जयपुर आ गए।
पीड़िता का आरोप है कि संजय एवं नरेश ने उसके साथ माउंट अाबू, उदयपुर और जयपुर श्यामनगर इलाके में जबरन दुष्कर्म किया। सुनीता ने भी उसमें सहयोग किया। इसके बाद आरोपित सोमवार रात वापस रेवाड़ी जाने के लिए रवाना हो गए तो रास्ते में अचानक तीनों ने युवती को हरमाड़ा इलाके में सड़क किनारे पटकर चले गए। इस पर पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर हरमाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवती से पूछताछ के बाद उसकाे श्यामनगर थाने लाया गया। जहां पर युवती की रिपाेर्ट पर मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है ।





