दिल्ली में छाया रहा कोहरे का कहर, 67 ट्रेनें हुई लेट

राष्ट्रीय राजधानी में आज सुबह कोहरे का असर रहा जिसके कारण 67 ट्रेनों के परिचालन में देरी हुई। हालांकि, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, विमानों का परिचालन सामान्य रहा।
अंबानी की बेटी ईशा का हॉट वीडियो हुआ वायरल, टूट पड़े लोग
सुबह साढ़े 8 बजे दृश्यता का स्तर 500 मीटर हो गया। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह साढ़े 8 बजे आद्र्रता का स्तर 97 प्रतिशत दर्ज किया गया। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि मध्यम से लेकर घना कोहरा होने के कारण 67 ट्रेन अपने निर्धारित समय से कई घंटों की देरी से चल रही हैं।
मौसम विभाग नेे दिन के दौरान आसमान साफ रहने का अनुमान व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्यिस के करीब बने रहने का अनुमान है। कल का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 24 और 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।





