ICC World Cup 2019 : भारतीय टीम को मिला एक ऐसा फॉर्मूला है जो करा सकती है नैया पार, करना है ये काम

ICC World Cup 2019: विश्व कप में आज भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा। दोनों ही टीम इस विश्व कप की प्रबल दावेदार हैं। ऐसे में एक कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। न्यूजीलैंड अभी तक इस विश्व कप में एक भी मैच नहीं हारी है। टीम इंडिया के लिए यह बड़ी चुनौती होगी कि वह कैसे जीत हासिल करे। वैसे एक ऐसा फॉर्मूला है, जो भारतीय टीम की नैया पार करा सकती है। आइए जानते हैं….
पहले जीतना होगा टॉस
टीम को मैच जीतने के लिए सबसे पहले टॉस जीतना होगा। टॉस जीतकर टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी का फैसला करना चाहिए। इस विश्व कप में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के लिए जीत की संभावना ज्यादा है। अबतक खेले गए 17 मैचों में से तीन रद हो चुके हैं। इसके बाद खेले गए 14 मैचों में 8 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने मैच जीता है, जबकि लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने 6 बार ही मैच जीती है।
टॉस के बाद ये और काम करना होगा
टीम के लिए टॉस जीतने के बाद सबसे एक और काम करना होगा। टीम इंडिया को 250 से ऊपर का स्कोर करना होगा। यह टीम इंडिया की जीत को सुनिश्चित कर सकता है। यह बात हम नहीं, बल्कि इस विश्व कप के आंकड़े कहते हैं। अब तक खेले गए 14 मैचों में 7 बार ऐसा हुआ, जब पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 250 से ऊपर का स्कोर बनाया है। सातों बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने ही जीत दर्ज की है। इस विश्व कप अभी तक 250 रनों का लक्ष्य कोई भी टीम चेंज नहीं कर पाई है।





