बैकफुट पर लौटे पवन, शुभकामना सन्देश भेज कर दिया ममेरे भाई को विजय का आशीष

अयोध्या. कल तक आशीष पाण्डेय को शिकश्त देने पर आमादा सूबे के वन राज्य मंत्री पवन पाण्डेय ने फोन कर शुभकामना सन्देश भेज कर अयोध्या विधानसभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डा. आशीष पाण्डेय दीपू को विजयी होने का आशीष दिया.

इतना सुनते ही भावुक एवं रिश्तों को दिल से जीने वाले डा. आशीष पाण्डेय दीपू ने उनका आशीष स्वीकार किया और रुंधे गले से उन्हें भी नए वर्ष की शुभकामना दी.

बताते चलें की कभी सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव जी के अत्यंत करीबी रहे वन राज्य मंत्री पवन पाण्डेय का टिकट काट कर सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने डा. आशीष पाण्डेय दीपू को अयोध्या से समाजवादी पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है. आशु मलिक विधान परिषद् सदस्य को पीटने एवं एक आईपीएस अधिकारी के साथ बदसलूकी के कारण मुस्लिम और यादव समुदाय के निशाने पर लगातार है. जिससे अयोध्या में इनकी साख लगातार गिरती जा रही थी. तथा मुस्लिम एवं यादवों के साथ साथ ब्राह्मण समुदाय भी इनका साथ लगातार छोड़ रहा था.

सूत्र बताते हैं कि उत्तर प्रदेश के बड़े मौलानाओं के एक सम्मानित समूह ने सपा सुप्रीमो से शिकायत दर्ज की थी. जिसमें अयोध्या में सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ लड़ाई लड़ने में  पवन पाण्डेय लगातार कमजोर साबित हो रहे थे. इनकी विवादित हरकतों की वजह से समाजवादी पार्टी की साख को झटका लग रहा था..

२०१४ में लोकसभा चुनाव में अयोध्या विधान सभा में पार्टी के उम्मीदवार रहे स्वर्गीय मित्रसेन यादव जी के हार का एक बड़ा कारण अयोध्या विधानसभा में बड़ी मात्रा में वोट न मिलना भी रहा था. जिससे नाराज़ यादव समुदाय के नेतागण सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव से मिल कर इनके जनता में कमजोर होती पकड़ की शिकायत भी किया था.

सूत्रों की मानें तो मुस्लिम, यादव और ब्राह्मण समाज का जबरदस्त विरोध पवन पाण्डेय के खिलाफ २०१७ के विधान सभा चुनाव में देखने को मिल सकती थी. लेकिन सपा सुप्रीमो की दूरदर्शी निगाहों नें अयोध्या विधानसभा के बिगड़े समीकरणों को देख लिया . जिससे अयोध्या विधान सभा से पवन पाण्डेय की जगह उनके ममेरे भाई और जिला अध्यक्ष जयशंकर पाण्डेय जी के पुत्र डा. आशीष पाण्डेय दीपू को उम्मीदवार घोषित कर मतों में होने वाले बिखराव को तो रोका ही, साथ ही पूर्व की तरह एक बार फिर से पुराने समाजवादी नेता और जिला अध्यक्ष जयशंकर पाण्डेय के नेतृत्व पर भरोसा जताया .

२०१२ के विधानसभा चुनाव में भी जिला अध्यक्ष जयशंकर पाण्डेय की पैरवी पर ही पवन पाण्डेय को अयोध्या विधानसभा से समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवार बनाया था. संगठन के साथ साथ जयशंकर पाण्डेय की जनता में जमीनी पकड़ के कारण २२ वर्ष बाद बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा था . जिसका इनाम सपा सुप्रीमो नें जयशंकर पाण्डेय की पैरवी पर पवन पाण्डेय को मंत्रिमंडल में जगह दे कर दिया था.

बदले हालात में अयोध्या विधानसभा की सीट को बचाए रखना समाजवादी पार्टी के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना हुआ है. जिला अध्यक्ष जयशंकर पाण्डेय की जनता और संगठन में जमीनी पकड़ के चलते एवं पवन पाण्डेय की मुस्लिम, यादव और ब्राह्मण समाज में कमजोर होती पकड़ तथा विवादित छवि के चलते अयोध्या में पिछले ३ वर्षों से सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव जी के वृहद जन्मोत्सव कार्यक्रम (७६ और ७७ दिवसीय)  से अयोध्या में सौहार्द एवं आपसी भाईचारे को मजबूत करने में सफल रहे. डा. आशीष पाण्डेय दीपू को सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव जी के निर्देश पर अयोध्या विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है.

डा. आशीष पाण्डेय दीपू की स्वच्छ छवि एवं हर वर्ग के नौजवानों में मजबूत पकड़ के चलते जबरदस्त समर्थन भी मिल रहा है. सूत्रों के अनुसार डा. आशीष पाण्डेय दीपू द्वारा विगत ३ वर्षों से अयोध्या में सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव जी के जन्मोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत गरीबों एवं असहायों की सेवा, रक्तदान शिविरों का आयोजन, गरीबों को भोजन एवं वस्त्र वितरण, भंडारा आदि जैसे विभिन्न सामजिक कार्यक्रमों से जनता अत्यंत प्रभावित है. अयोध्या रामघाट स्थित माई वाडा की महंथ राम जानकी दासी एवं समाज सेवी मोहम्मद शरीफ ने अयोध्या विधान सभा से डा. आशीष पाण्डेय दीपू के उम्मीदवार घोषित होने पर सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव जो का आभार प्रकट कर ख़ुशी जाहिर की.

 

 

Back to top button