बलात्कार का अनोखा मामला, जिसे समझ पाना बेहद मुश्किल

हाल ही में अपराध का एक मामला राजस्थान के झुंझुनूं से सामने आया है. इस मामले में युवती से बलात्कार किया गया है. मिली खबरों के मुताबिक़ इसमें युवती को कोलकाता ले जाकर उसकी इज्जत से खिलवाड़ किया गया. जी हाँ, खबरों के मुताबिक़ जिले में एक युवती ने युवक पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के बाद अश्लील फोटो खींचकर बलात्कार करने का आरोप लगाया है और युवती की रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने इस मामले को दायर कर लिया है. मिली खबरों के अनुसार पुलिस ने बताया कि युवती ने रिपोर्ट में बताया कि ”अम्बेडकर नगर निवासी जितेन्द्र की उससे जान-पहचान थी.

युवती ने आरोप लगाया कि जितेन्द्र उसे बहला-फुसलाकर कोलकाता ले गया. वहां पर ले जाकर उसने उसके अश्लील फोटो खींच लिए.” वहीं इस मामले में आई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ ”अश्लील फोटो खींचकर उसने ब्लैकमेल किया और उन्हें सार्वजनिक करने की धमकी दी तथा उसके साथ बलात्कार किया. विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी. उसने वहां से भागने की कोशिश की लेकिन जितेन्द्र ने उसे बंद कर दिया. बाद में परिजन उसे कोलकाता से लेकर आए.”

कठुआ गैंगरेप-मर्डर केस: पीड़िता की मां ने दोषियों को लेकर कही ऐसी बात, जिसे सुनकर पूरा देश…

इस मामले में यह खबर भी सामने आई है कि झुंझुनूं के ही एक गांव में 13 साल की बेटी से बलात्कार करने वाले पिता के और भी कई कारनामें उजागर हुए है और पीडि़त ने पुलिस को बताया कि ”उसकी मां से तलाक के बाद पिता की गंदी हरकतें लगातार बढ़ती गई. शराब के नशे में आए दिन वह बेटी से बलात्कार करता. नाबालिग बेटी ने बताया कि हैवान पिता खुद तो उससे सम्बन्ध बनाता ही था साथ ही गांव के दूसरे लोगों को बुलाकर अपने सामने उसका देह शोषण करवाता था.” खबरों के मुताबिक़ इस मामले में पुलिस ने लड़की के पिता को हिरासत में ले लिया है.

Back to top button