मोदी जी की दहाड़ जनता की ललकार, रैली में मचाई धूम, ये रहे हाइलाइट्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए साल के पहला संबोधन के तौर पर उत्तर प्रदेश में चुनावी रैली को संबोधित किया। पीएम की राजधानी लखनऊ में हुई यह रैली उस दौरान हुई है जब यहां सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी में अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गई है।मोदी जी की दहाड़ जनता की ललकार, रैली में मचाई धूम..

 2000 की नोट में मिली ट्रांसपेरेंट चिप, RBI के झूठ से उठा पर्दा #देखें वीडियोपीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए एक बार फिर विरोधी सियासी दलों पर जमकर निशाना साधा।   

पीएम मोदी के संबोधन की हाईलाइट्स 

-मेरे पूरे जीवन काल में मुझे इतनी बड़ी रैली को संबोधित करने का अवसर पहली बार मिला है। 

– मैं कई वर्षों से राजनीति में हूं,सैकड़ों रैलियों में संबोधन का मौका मिला लेकिन इतनी बड़ी रैली में संबोधन का मौका नहीं मिला। 

– यह लखनऊ की धरती अटलजी की कर्मभूमि है, अटल जी ने लखनऊ की भरपूर सेवा की। 

– जो लोग यूपी चुनाव का हिसाब-किताब लगा रहे हैं, यह रैली देखने के बाद उन्हें मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। 

– भारत को आगे बढ़ना है तो उत्तर प्रदेश को आगे बढ़ाना आवश्यक है। 

– मुद्दा 14 साल के वनवास का नहीं है, मुद्दा यूपी में 14 साल के विकास के वनवास का है। 

– उत्तर प्रदेश की सरकार की प्राथमिकता विकास नहीं है। 

– अगर केंद्र का पैसा सही रूप में खर्च हुआ होता तो यूपी आज कहां से कहां पहुंच गया होता। 

– वो कहते है मोदी हटाओ, मैं कहता हूँ भ्रष्टाचार हटाओ। 

– मैं कहता हूँ काला धन और भ्रष्टाचार हटाओ और वो कहते हैं कि मोदी को हटाओ, अब देश की जनता को तय करना है कि क्या करना है। 

– भारत सरकार से पूरी मदद मिलने के बावजूद भी उत्तर प्रदेश की सरकार को किसानों की धान की फसल को खरीदने की फुर्सत नहीं है। 

– विकास में राजनीति होती है तो विकास रुक जाता है और जनता पिछड़ती चली जाती है। 

– उत्तर प्रदेश में हवा का रुख क्या है, यह साफ़ साफ़ नज़र आ रहा है। 

– पूरे देश का विकास के लिए, उत्तर प्रदेश का विकास करना आवश्यक है।  

– दो दलों के साथ राजनीति हम समझ सकते हैं, लेकिन प्रदेश और देश की जनता के साथ राजनीति नहीं होनी चाहिए। 

– अभी दो दिन पहले आर्थिक कारोबार के लिए ‘भीम’ नाम का एक एप लॉन्च किया, इसकेलिए भी कुछ लोगों के पेट में चुहा कूदने लगा।

– देश में पहली बार ए

Back to top button