आनंदनगर-नौतनवा और गोरखपुर-आनंदनगर रेल खंडों पर सीमित ऊंचाई के सब-वे का करेगा निर्माण

पूर्वोत्तर रेलवे अपने गोंडा-गोरखपुर, आनंदनगर-नौतनवा और गोरखपुर-आनंदनगर रेल खंडों पर सीमित ऊंचाई के सब-वे का निर्माण करेगा। इसके चलते अलग-अलग तिथियों पर कई ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी। 
रविवार को 12522 एर्नाकुलम-बरौनी राप्ती सागर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोंडा-बढऩी-गोरखपुर के रास्ते चलेगी। इसी तरह 14010 आनंद विहार-बापूधाम मोतिहारी एक्सप्रेस और 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस भी इसी रूट से जाएगी। उधर, 14 जून को पोरबंदर से चलने वाली 19269 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस गोंडा-बढऩी-गोरखपुर के रास्ते चलेगी। जबकि, 16 जून को 13020 बाघ एक्सप्रेस और 15707 कटिहार-अमृतसर आम्रपाली एक्सप्रेस भी बढऩी होकर आएंगी।
रुककर चलेंगी ये ट्रेनें
रविवार को 12542 एलटीटी-गोरखपुरएक्सप्रेस लखनऊ मंडल में 1:45 घंटे, 15707 कटिहार-अमृतसर आम्रपाली एक्सप्रेस 65 मिनट,15 जून को 19037 अवध एक्सप्रेस 1:50 घंटे, 12522 एर्नाकुलम-बरौनी एक्सप्रेस 48 मिनट, 19040 मुजफ्फरपुर-बांद्रा अवध एक्सप्रेस दो घंटे और 12565 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस 30 मिनट रुककर चलेंगी।





