राजस्थान विधानसभा का सत्र 27 जून से होगा शुरू, सत्र के दौरान सीएम अशोक गहलोत पेश करेंगे बजट

राजस्थान विधानसभा का सत्र 27 जून से शुरू होगा। सत्र के दौरान सीएम अशोक गहलोत बजट पेश करेंगे। लोकसभा चुनाव के कारण सरकार ने फरवरी में तीन माह का लेखानुदान पारित करवाया था।
सत्र के दौरान राइट टू हैल्थ विधेयक पारित होने की भी उम्मीद है। इसके अलावा अन्य कई विधेयक पारित होंगे। सत्र के दौरान लोकसभा चुनाव परिणाम के कारण प्रतिपक्ष भाजपा सत्तारूढ़ दल कांग्रेस पर भारी नजर आ सकता है। लोकसभा चुनाव में राज्य की सभी 25 सीटों पर कांग्रेस की हार हुई है।





