विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय ने कहा है कि राष्ट्रवाद हर मुद्दे से बड़ा मुद्दा है….

विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय ने कहा है कि राष्ट्रवाद हर मुद्दे से बड़ा मुद्दा है। राष्ट्र से बढ़कर कुछ नहीं है, राष्ट्र होगा तो राम को मानने वाले होंगे। लोगों को सामाजिक समरसता व एक सूत्र में जोडऩे के लिए ही देशव्यापी प्रशिक्षण वर्ग शिविर का आयोजन किया जा रहा। वह विहिप के डिफेंस कॉलोनी सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित 10 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शिविर में शामिल होने आए थे।

उन्होंने बताया कि 10 दिन के शिविर में हिंदू समाज की कमजोरियों को दूर करने, खुद व परिवार का जीवन प्रसन्न रखने की कला, शरीर साधना समेत अन्य हिंदू धर्म की अच्छी बातें कार्यकर्ताओं को सिखाई जाएंगी। इसके साथ छुआछूत, जातिवाद जैसी कुरीतियों को दूर करने पर भी चर्चा की जाएगी। राममंदिर आंदोलन को लेकर वह बोले कि विहिप व भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के खून में यह मुद्दा है, हम इसे कभी भूल नहीं सकते।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या जरूर गए हंै लेकिन वह और उनके गोरखनाथ मठ की तीन पीढिय़ां इस आंदोलन में पूर्व से जुड़ी हैं। वह बोले कि राम से बढ़कर देश है और जब देश रहेगा तभी उन्हें मानने वाले भी रहेंगे इसके कारण ही राष्ट्रवाद आज हर मुद्दे से ऊपर है। पश्चिम बंगाल के मुद्दे पर बोले कि यह हिंदू धर्म की कुछ कमजोरियां ही हैं कि श्रीराम बोलने पर लोगों को जेल भेजा जा रहा है। इस शिविर का मकसद ही यह है कि इन्हीं सब बुराइयों को दूर किया जा सके। शिविर में अवध प्रांत, गोरक्ष प्रांत, काशी प्रांत व कानपुर प्रांत के 80 जिलों से कार्यकर्ता आए हैं। शिविर में लखनऊ क्षेत्र पूर्वी उप्र संगठन मंत्री अंबरीष व प्रांत सहमंत्री दीनदयाल मौजूद रहे।

Back to top button