राजस्थान में प्रेमी जोड़े ने फांसी का फंदा लगा कर कर लिया सुसाइड, जाने क्या थी वजह

राजस्थान में अलवर जिले के सदर पुलिस थाना क्षेत्र के अन्तर्गत एक प्रेमी जोड़े ने फांसी का फंदा लगा कर सुसाइड कर लिया। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने पेड़ से लड़के दो शव दिखाई देने पर सदर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को राजीव गांधी सामान्य अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। परिजनों के मौके पर पहुंचने के बाद दोनों का पोस्टमार्टम करवा कर पुलिस ने शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक प्रेमी और प्रेमिका एक ही गांव के रहने वाले है। मृतक युवक की पहचान कर्ण सिंह गुर्जर एवं युवती की पहचान अजरीना के रूप में हुई है। दोनों ही विवाहित थे और उनके बच्चे भी थे। मृतक युवती के पिता ने रिपोर्ट दी है कि उसकी बेटी और गांव के एक युवक ने सुसाइड किया है। इसके बाद दोनों मृतकों के परिजनों की मौजूदगी में पंचनामा करवा कर पोस्टमार्टम करवाया गया है। दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए।

थाना अधिकारी प्रकाश चंद ने बताया कि मामला प्रेम-प्रसंग का है। दोनों शादी-शुदा थे और एक दूसरे से प्यार करते थे। दोनों ने अलवर शहर से कुछ ही दूर टोडियार ओर टेहडपुर गांव के बीच पेड़ से रस्सी से गले मे फंदा बना कर लटक कर सुसाइड किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी दोनों के परिजनों को थी। दोनों के अधिक मिलने पर समाज के लोग आपत्ति जताने लगे थे। संभवतया उन्होंने इसी के चलते सुसाइड किया है ।

Back to top button