पत्नी ने पति को खाना बांधकर 5 बजे खुशी-खुशी किया विदा, दो घंटे बाद ही फिर आई ऐसी खबर….

गुरमीत की शादी एक महीने पहले ही हुई थी। सुबह गुरमीत ने कहा कि वह हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहा है। पत्नी ने पति को खाना बांधकर 5 बजे खुशी-खुशी विदा किया, लेकिन इसके दो घंटे बाद ही ऐसी खबर आई, जिससे पत्नी होश खो बैठी। इस खबर ने उसे ऐसा जख्म दिया, जो शायद ही जिंदगी में कभी भर सकेगा। 
दरअसल, जिला पटियाला के कपूरी निवासी चचेरे भाई गुरमीत सिंह (23) व गुरदीप सिंह (22) हेमकुंड की यात्रा पर बाइक से जा रहे थे। लेकिन, कालेज बस की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा लौटो चुंगी चौक पर हुआ। करीब दस फुट तक बस मोटरसाइकिल को घसीटते ले गई। यहां तक कि दोनों के हेलमेट तक चकनाचूर हो गए। हादसे के बाद बस चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर शव वारिसों को सौंप दिए हैं।
यह है मामला
गुरदीप और गुरमीत सिंह सुबह पांच बजे अपने साथियों के साथ बाइक पर सवार होकर हेमकुंड साहिब के दर्शनों के लिए रवाना हुए थे। बाइक गुरमीत सिंह चला रहा था और गुरदीप सामान पकड़कर पीछे बैठा था। हिमालयन ग्रुप ऑफ़ प्रोफेशनल इंस्टिट््यूशन की बस नर्सिंग की छात्राओं को अंबाला लेकर आ रही थी। कालाअंब की तरफ से आ रही इस बस के चालक ने अचानक बस को चंडीगढ़ रोड की तरफ मोड़ दिया था।
इसी दौरान गुरमीत को संभलने का मौका ही नहीं मिल सका और लौटो चुंगी चौक के पास उनकी बाइक बस की चपेट में आ गई। करीब दस फुट तक बस उनको घसीटते हुए ले गई, जबकि दोनों के हेलमेट तक चकनाचूर हो गए। हादसे के बाद राहगीरों ने दोनों को नागरिक अस्पताल नारायणगढ़ पहुंचाया। यहां पर डॉक्टरों ने गुरदीप व गुरमीत दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
यह कहते हैं जांच अधिकारी
जांच अधिकारी अमर सिंह ने बताया कि हादसे में दोनों चचेरे भाइयों की मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक वाहन छोड़कर फरार है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी बस चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।





