ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर शहर में हिंदू और सिख संगठनों के बीच टकराव की स्थिति…

ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर शहर में हिंदू और सिख संगठनों के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो गई। ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर वीरवार में शहर के अलग-अलग हिस्सों में समारोह हुए। शिवसेना पंजाब की ओर से शहर में ब्लू स्टार ऑपरेशन के विरोध में लगाए पोस्टरों से हंगामा खड़ा हो गया।
इसको लेकर जगराओं से बाबा सुरजीत सिंह की अगुवाई में आए सिखों ने विरोध किया। वे सुबह ही गुरुद्वारा कलगीधर साहिब में इकट्ठा हुए। यहां भारी पुलिस बल के साथ तैनात एडीसीपी गुरप्रीत सिंह सिकंद और एसीपी वरियाम सिंह ने उन्हें रोके रखा, लेकिन दोपहर में 8-10 युवक चौड़ा बाजार के शहीद कालीचरण चौक में पहुंचे और वहां लगा बोर्ड फाड़ दिया।
कुछ ही समय के बाद वहां पर शिवसेना पंजाब से राजीव टंडन, शहीद सुखदेव थापर बिग्रेड एंटी टेरेरिज्म के तरीभुवन थापर, रोहित साहनी, नीरज वर्मा आदि चौड़ा बाजार पहुंचे और बाजार बंद करवाकर वहां धरना लगा दिया। सुबह 11 बजे कलगीधर गुरुद्वारा साहिब से शुरू हुआ विरोध दोपहर तक उग्र रूप ले गया। शहीद कालीचरण चौक से लेकर संगला शिवाला मंदिर तक माहौल तनावपूर्ण बना रहा। दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक हिंदू और सिख संगठनों के सदस्य आमने-सामने रहे। दोनों तरफ से नंगी तलवारें, गंडासे, कापे लहराए जा रहे थे। इस दौरान बीच में एक-दूसरे पर बोतल और ईट-पत्थर भी चले।
इससे दोपहर बाद तक बाजार भी बंद रहे। इस दौरान घटनास्थल पर करीब 400 पुलिसकर्मियों की तैनाती रही। बहुत से व्यापारियों का कहना था दोनों ही पक्ष अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए व्यापार का भट्ठा बिठा रहे हैं। चार घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा दोपहर सवा दो बजे दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने खड़े रहे। जैसे ही पुलिस सिख संगठनों को वहां से चले जाने के लिए मना लेती, तभी दूसरे पक्ष वाले नारेबाजी करने लगते। बाद में सिख युवक भी वहां डट जाते और विरोध में नारेबाजी करने लगते। एक दूसरे को हथियार दिखाकर और ललकार कर सामना करने का चैलेंज करते रहे।
तीन घंटे तक मिन्नतें करती रही
पुलिस पूरे घटनाक्रम के दौरान पुलिस दोनों ही तरफ के नेताओं के समक्ष बेबस नजर आई। दोनों ही पक्षों में सौ मीटर की दूरी थी। सीपी डॉ. सुखचैन सिंह गिल, डीसीपी गगनअजीत ¨सह और डीसीपी अश्वनी कपूर दोनों तरफ जा-जा कर मिन्नतें ही करते रहे। पहले सीनियर डिप्टी मेयर, बाद में विधायक डावर पहुंचे घटनास्थल पर सीनियर डिप्टी मेयर श्याम सुंदर मलहोत्रा और बाद में सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र से सुरिंदर डावर वहां पहुंच गए। दोनों ने ही हिंदू संगठनों को शांति बनाए रखने की अपील। विधायक डावर की ओर से तो संगला शिवाला मंदिर में बैठक भी की गई और माहौल शांतिपूर्वक बनाए रखने को कहा।
हिंदू संगठनों की ओर से करवाए गए हवन शिवसेना ¨हदूस्तान की ओर से ऑपेरशन ब्लू स्टार के दौरान शहीद हुए भारतीय सेना, सीआरपीएफ व पंजाब पुलिस के जवानों की शहादत को नमन करने के लिए नया मोहल्ला स्थित सत्संग भवन में हवन करवाया गया। शिवसेना हिंदुस्तान व्यापार सेना के पंजाब प्रधान चन्द्रकांत चड्ढा, जिला प्रधान गौतम सूद, शहरी प्रधान गगन गग्गी व लीगल सेल के जिला प्रधान एडवोकेट नितिन घंड की देखरेख में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया।
शहीद सुखदेव थापर ब्रिगेड एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट ने दरेसी मैदान स्थित इंदिरा गांधी स्मारक पर पंडित रोहताश जी की तरफ से उच्चारित मंत्रों के बीच हवन कर भारतीय सैनिकों, अर्द्धसैनिक बलों व पंजाब पुलिस के जवानों की शहादत को नमन किया। इस अवसर पर अजय वालिया बब्बू, विजय वालिया, विजय शर्मा, सुखविंद्र भल्ला, शम्मी पंडित, सतीश सोनी, सुरेश मेहरा, हरीश कुमार, टिंकू ढांडा, राजीव सूद पिंका, सोनू, मानिक सूद, सुरेश भोला, अभिषेक गुप्ता, संजीव मेहरा, हरीश विज, केके सूरी सहित अन्य भी उपस्थित थे।





