पटना के बाढ़ में डबल मर्डर की हुई ऐसी घटना, जिसे जान कर आप कांप जाएंगे…

 पटना के बाढ़ में डबल मर्डर की ऐसी घटना हुई, जिसे जान कर आप कांप जाएंगे। अपराधियों ने घर में घुसकर दो नाबालिग बहनों की हत्या कर दी। दोनों की लाशें खटिया से बंधी मिलीं। घटना के समय दोनों बहनें घर में अकेली थीं। माना जा रहा है कि दोनों बहनों को हत्या  से पहले खाट से बांध दिया गया होगा।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक ढेलवा गोसाई के लालगंज मोहल्ले में पेशे से दर्जी मो. मुख्तार अंसारी का घर है। उनकी पांच संतानें हैं। ईंद में उनकी पत्नी अपने दो बच्चों को लेकर लखीसराय स्थित मायके गई हुई थी। घर में उनकी दो बेटियां 14 वर्षीय दामिनी और 12 वर्षीय दिलखुश तथा एक बेटा था। गुरुवार को अपराह्न तीन बजे बेटा उनके लिए दुकान पर खाना लेकर निकल गया। दोनों बेटियां घर पर अकेली थीं। इसी दौरान घटना हुई।

शाम लगभग साढ़े छह बजे जब मां घर पहुंचीं तो देखा कि दरवाजा खुला हुआ है और दोनों बेटियों की लाशें खटिया पर पड़ीं हैं। शक है कि हत्या उनके दुपट्टे से गला दबाकर की गई है।
बेटियों के शव देखते ही मां चीखने-चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े पहुंचे। घटना की खबर मिलते ही पूरे मुहल्ले में कोहराम मच गया। परिजनों की चीख-पुकार से पूरा इलाका गमगीन हो गया। इस बाबत बाढ़ एएसपी लिपि सिंह ने बताया कि आसपास लगे तीन सीसीटीवी कैमरे में कुछ संदिग्धों की तस्वीरें मिली हैं। पुलिस उनकी जांच में जुटी हुई है। उन्‍होंने कहा कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। हालांकि, उन्होंने दुष्कर्म की आशंका को खारिज किया। ग्रामीण एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रथमदृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि दोनों बहनों की गला दबाकर हत्या की गई है। हत्‍याकांड की जांच में डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है।

Back to top button