सभी टेलिकॉम कंपनियों को चीन में जल्द 5जी सेवाएं शुरू करने के लिए मिली हरी झंडी

चीन ने अपनी सभी प्रमुख सरकारी दूरसंचार कंपनियों को 5जी सेवाएं शुरू करने की बृहस्पतिवार को मंजूरी दे दी.

चीन के उद्योग एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को चाइना टेलीकॉम, चाइना मोबाइल, चाइना यूनिकॉम और चाइना रेडियो एंड टेलीविजन को 5जी का व्यावसायिक लाइसेंस जारी कर दिया. इसका मतलब हुआ कि ये कंपनियां 5जी का व्यावसायिक परिचालन शुरू कर सकती हैं. इन कंपनियों को साल के अंत में परीक्षण करने का लाइसेंस दिया गया.

श्रीलंका सरकार ने बनाया नया कानून, फर्जी खबर फैलाने वाले को मिलेगी 5 साल की सजा…

चीन के अधिकारियों का कहना है कि नेटवर्क की विस्तृत शुरुआत से औद्योगिक विनिर्माण, इंटरनेट कनेक्टेड कार, हेल्थकेयर, स्मार्ट सिटी प्रबंधन और कृत्रिम मेधा के विकास में मदद मिलेगी.

Back to top button