मुजफ्फरनगर का एक कोच लिव इन रिलेशन में रहा और शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध

 फीलखाना की एथलेटिक्स खिलाड़ी से मुजफ्फरनगर का एक कोच लिव इन रिलेशन में रहा और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। पीडि़ता की ओर से दुष्कर्म की तहरीर मिलने के बाद पुलिस अब कोच की तलाश में जुट गई है। हालांकि आरोपित का मोबाइल नंबर स्विच ऑफ है, जल्द ही पुलिस की टीम मुजफ्फरनगर भेजी जाएगी।

सोमवार को एक महिला खिलाड़ी ने अपने कोच पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए एसएसपी ऑफिस में प्रार्थना पत्र दिया था। सीओ अभय नारायण राय को पीडि़ता ने बताया कि आरोपित उसे कोचिंग देता था। तभी दोनों में प्रेम संबंध हुए और फिर दोनों लिव इन रिलेशन में साथ रहे। पीडि़ता के मुताबिक आरोपित जब भी कानपुर आया तो हरबंशमोहाल और फीलखाना के होटल में बुलाकर दुष्कर्म किया। जब उसने शादी करने के लिए दबाव बनाया तो आरोपित मुकर गया और वापस अपने घर मुजफ्फरनगर लौट गया। फोन मिलाने पर वह कॉल भी रिसीव नहीं कर रहा है। मामले की जांच फीलखाना पुलिस को सौंपी गई है।

वहीं, फीलखाना थाना प्रभारी संतोष अवस्थी ने बताया कि आरोपित का मोबाइल लगातार बंद है। सर्विलांस पर नंबर लगाकर उसकी लोकेशन निकलवाई जाएगी। साथ ही छात्रा ने जिन होटलों का जिक्र किया है, वहां भी पूछताछ की जा रही है। होटल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज मांगी गई है।

Back to top button