खून की कमी से है परेशान तो अपनाये ये नुस्खे

शरीर का स्वस्थ रहना बहुत ही आवश्यक होता है। शरीर निरोगी है तो व्यक्ति अपनी जिंदगी अच्छे से बिता सकता है। आजकल की भागती दौड़ती जिंदगी में किसी के पास इतना समय नहीं होता है की वह अपने शरीर का ख्याल रख सके तो ऐसे में सबसे ज्यादा जरूरी है की शरीर में खून की कमी न हो पाए। क्योकि खून की कमी से शरीर का स्तर गिर जाता है जो सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है। खून की कमी होने के कई कारण हो सकते है जैसे टेंशन लेना, नींद पूरी न हो पाना, सही पोषक तत्वों युक्त खाना नहीं खाना, जो की सबसे महत्वपूर्ण चीज़ होती है क्योकि ऐसा खासकर पोषक तत्वों की कमी की वजह से ही हो सकता है। ऐसा किसी भी अवस्था में हो सकता है। तो आइये इस समस्या से बचने के उपाय के बारे में……

5 home remedies to increase blood cells in body

1. गाजर-चुकंदर का जूस व सलाद खून की कमी को पूरा करते हैं। रोजाना गाजर और चुकन्दर का रस मिलाकर पीएं। इसका सेवन करने से खून की कमी की समस्या ठीक हो जाती है।

2. खून की कमी होने पर टमाटर का सेवन ज्यादा करें। इसके लिए टमाटर का जूस भी ले सकते हैं। यह जूस धीरे-धीरे खून की कमी को पूरा कर देते हैं।

3. रोजाना एक आंवले के मुरब्बे का सेवन करना चाहिए तथा उसके ऊपर से एक गिलास दूध का सेवन करना चाहिए।

4. आजकल मौसमी फल अनार बाजार में उपलब्ध है। जिसका उपयोग भी किया जा सकता है। ऐसे में अनार का जूस भी फायदेमंद होता है।

5. खून की कमी को पूरा करने में खजूर भी फायदेमंद होता है। रोज़ाना दूध में 1 या 2 खजूर डालकर पीना भी लाभदायक होता है।

6. खाने में हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करे। जिनके सेवन से प्रोटीन और विटामिन की कमी पूरी हो पायेगी और खून की कमी में भी राहत मिलेगी।

Back to top button