कॉर्न सूप बनाये

सामग्री :
250 ग्राम स्वीट कॉर्न, 2 टे.स्पून घी, 3 टी स्पून मैदा, 2 कप दूध, स्वादानुसार नमक, थोड़ा काली मिर्च पाउडर।

विधि :
– भुट्टे के दानों को थोड़ा कुचलकर 750 ग्राम पानी में खौलने दें। गल जाने पर उतार लें।
– घी में मैदे को गुलाबी रंग का भून लें। फिर भुट्टे के दाने पानी सहित डाल दें। दूध और दो कप पानी डाल दें। नमक डालें। थोड़ा गाढ़ा हो जाने पर उतार लें। परोसते समय काली मिर्च पाउडर डालें।





